

आधार कार्ड : भारत में सबसे महत्वपूर्ण पहचान पत्र बन चुका है। बैंकिंग से लेकर सरकारी योजनाओं और हर ऑफिशियल काम में इसकी जरूरत पड़ती है। कई बार समय के साथ आधार की जानकारी पुरानी हो जाती है या उसमें सुधार की आवश्यकता होती है, ऐसे में इसे अपडेट कराना जरूरी हो जाता है।
UIDAI की सलाह, 10 साल पुराने आधार को तुरंत अपडेट करें
यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी UIDAI ने सलाह दी है कि जिन लोगों का आधार कार्ड 10 साल पुराना हो चुका है, उन्हें इसे अपडेट जरूर कराना चाहिए। अच्छी बात यह है कि यह प्रक्रिया 14 जून 2026 तक बिल्कुल मुफ्त में की जा सकती है। इसके बाद अपडेट कराने पर शुल्क देना पड़ सकता है।
सही डॉक्यूमेंट्स का होना जरूरी, नहीं तो अपडेट हो सकता है रिजेक्ट
आधार अपडेट के लिए दस्तावेजों की सटीकता बेहद जरूरी है। सभी डॉक्यूमेंट्स में नाम और स्पेलिंग एक जैसी होनी चाहिए। किसी भी तरह का मिसमैच होने पर आवेदन रिजेक्ट किया जा सकता है। इसके लिए पैन कार्ड, 10वीं की मार्कशीट, बिजली बिल और निवास प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज उपयोग किए जा सकते हैं। फाइलें JPEG, PDF या PNG फॉर्मेट में अपलोड करनी होती हैं।
घर बैठे ऐसे करें आधार कार्ड अपडेट
आधार अपडेट करने की प्रक्रिया बेहद आसान है और इसे घर बैठे किया जा सकता है।
सबसे पहले myAadhaar की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
अपने आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP से लॉगिन करें
डैशबोर्ड में जाकर डॉक्यूमेंट अपडेट विकल्प चुनें
नाम, जन्मतिथि, लिंग और पता जैसी जरूरी जानकारी भरें
POI यानी पहचान प्रमाण और POA यानी पता प्रमाण डॉक्यूमेंट चुनें
सपोर्टेड फॉर्मेट JPEG, PNG या PDF में डॉक्यूमेंट अपलोड करें
फॉर्म सबमिट करने के बाद कुछ ही समय में अपडेट प्रक्रिया पूरी हो जाती है

































