सीहोर के आष्टा से सीएम ने किया ट्रांसफर

मध्य प्रदेश : की Madhya Pradesh सरकार ने लाडली बहना योजना की 35वीं किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीहोर जिले के आष्टा में आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मेलन के दौरान यह राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजी।

1.25 करोड़ महिलाओं को मिला लाभ

इस किस्त का लाभ प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ लाडली बहनों को मिला है। सरकार की ओर से इस बार कुल 1836 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की गई है। प्रत्येक लाभार्थी महिला के खाते में 1500 रुपये भेजे गए हैं।

सीएम मोहन यादव का संदेश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सरकार हर सुख दुख में महिलाओं के साथ खड़ी है। उन्होंने यह भी बताया कि अब तक इस योजना के तहत लगभग 55 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि महिलाओं को दी जा चुकी है।

महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर

सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है। लगातार बढ़ती राशि और नियमित किस्तों से बड़ी संख्या में महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं।

राशि चेक करने की प्रक्रिया

लाभार्थी महिलाएं अपने खाते में आई राशि की स्थिति ऑनलाइन भी जांच सकती हैं। इसके लिए Ladli Behna Yojana Portal पर जाकर आवेदन क्रमांक या समग्र आईडी दर्ज करनी होती है। इसके बाद ओटीपी वेरिफिकेशन के जरिए भुगतान की स्थिति देखी जा सकती है।

सीधे खाते में ट्रांसफर से पारदर्शिता

सरकार की ओर से डीबीटी सिस्टम के जरिए राशि सीधे बैंक खातों में भेजी जाती है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है और लाभ सीधे पात्र महिलाओं तक पहुंचता है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!