Asha Bhosle: प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का आज गुरुवार की दोपहर निधन हो गया है. उन्होंने 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली. आशा भोसले के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई दिग्गजों ने श्रद्धांजलि दी है. पीएम मोदी ने उनके योगदान को याद करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर तस्वीरें शेयर कर दुख जताया है. पीएम मोदी ने आशा भोसले के साथ बिताए हुए पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि उनके साथ बिताए पलों को मैं हमेशा संजो कर रखूंगा.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “भारत की सबसे प्रतिष्ठित और बहुमुखी आवाजों में से एक, आशा भोसले जी के निधन से मैं अत्यंत दुखी हूं. दशकों तक फैले उनके असाधारण संगीतमय सफर ने हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया और दुनिया भर में अनगिनत दिलों को छुआ. चाहे उनकी भावपूर्ण धुनें हों या जीवंत रचनाएं, उनकी आवाज में एक शाश्वत चमक थी. उनके साथ बिताए पलों को मैं हमेशा संजो कर रखूंगा. उनके परिवार, प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. वे पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी और उनके गीत हमेशा लोगों के जीवन में गूंजते रहेंगे.”

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!