

Ayush Mhatre: चेन्नई सूपर किंग्स ने आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है. इस मैच में सीएसके के सलामी बल्लेबाजों ने जमकर दम दिखाया और दिली के गेंदबाजों की जमकर खबर ली. संजू सैमसन के शतक और आयुष म्हात्रे की दमदार फिफ्टी ने दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया.
दिल्ली के खिलाफ युवा सलामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे 59 रन बनाकर रिटायर आउट हो गए, इसके बावजूद उन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. दिल्ली के खिलाफ शानदार पारी खेलने के बाद म्हात्रे की मैच फीस और कमाई की तुलना वैभव सूर्यवंशी से होने लगी है.
IPL में आयुष म्हात्रे को CSK से कितनी मिलती फीस?
दरअसल आईपीएल 2025 से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक नया नियम लागू किया है. इस नियम के मुताबिक हर खिलाड़ी को एक तय मैच फीस दी जाएगी. फिर चाहे वह खिलाड़ी प्लेइंग 11 का हिस्सा हो या इम्पैक्ट प्लेयर. बता दें, आयुष म्हात्रे को आईपीएल में हर मैच के लिए 7.5 लाख रुपये मिलते हैं. वहीं वैभव सूर्यवंशी को भी आईपीएल में प्रति मैच इतनी ही फीस दी जाती है.

































