दुर्ग। दुर्ग जिले में शर्मनाक घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर आज उसका जुलूस निकाला गया। आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। चाॅकलेट दिलाने का बहाना कर उसे अपने साथ घर ले गया, फिर उसके साथ गलत काम किया। इतना ही नहीं आरोपी ने बच्ची को मारने की नियत से तकिए के कवर से मुहं बांधकर बोरी में भरकर कुएं के पास फेंक दिया था।पुलिस और ग्रामीणों ने बच्ची को घटना के दो घंटे बाद ही खोज निकाला, जिसके बाद उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बच्ची की हालत स्थिर बताई जा रही है। आरोपी का नाम धनेश्वर साहू है।

जानिए पूरी घटना

दरअसल, बच्ची स्कूल से घर आने के बाद पास के दुकान पहुंची थी। वहां पहले से मौजूद आरोपी धनेश्वर साहू भी था। बच्ची को अकेले देख आरोपी की नियत डोल गई और बच्ची को चाॅकलेट दिलाने का बहान कर उसे अपने घर ले गया। इधर, बच्ची काफी देर तक जब अपने घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बच्ची के गुमशुदगी की खबर जैसे ही पूरे गांव में फैली तो ग्रामीण भी बच्ची को खोजने लगे। इसी बीच दोपहर दो बजे गांव के दो युवकों ने कुंए के पास एक बोरी देखी। बोरी में हलचल हो रही थी। युवकों को शक होने पर जैसे ही बोरी को खोले तो उनके होश उड़ गए।बोरी के अंदर बच्ची थी। बच्ची का मुहं तकिए के कवर से बंधा हुआ था। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को मौके पर बुलाया और बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया।

इधर, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और बच्ची के घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला। सीसीटीवी में बच्ची गांव के ही धनेश्वर साहू उर्फ जनता के साथ दुकान से जाते हुए दिखाई दी।

पुलिस ने बिना देरी किए आरोपी धनेश्वर साहू को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर आरोपी ने जुर्म करना कबूल किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 137(2), 65(2), 238, 109, 140(3) बीएनएस व 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

आरोपी का नाम

धनेश्वर साहू उर्फ जनता साहू, उम्र 40 वर्ष, निवासी बंजारी पारा, वार्ड क्रमांक 08, उतई, जिला दुर्ग

जब्त सामग्री

एक बोरा

तकिया कवर और कपड़े

दुर्ग पुलिस की अपील...पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अपने बच्चों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!