बलरामपुर: बलरामपुर जिले के सामरीपाठ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 12-13 वर्षों से फरार चल रहे माओवादी संगठन के सक्रिय सदस्य और स्थायी वारंटी मुन्ना कोरवा  को झारखंड के लातेहार जिले से गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला वर्ष 2012 का है, जब नक्सलियों ने लातेहार निवासी लखू यादव को ग्राम पुन्दाग में बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की थी। इस दौरान नक्सली दस्ता के सदस्य इकबाल यादव के निर्देश पर उसे जान से मारने की नियत से गोली भी चलाई गई थी, लेकिन पीड़ित किसी तरह जान बचाकर जंगल की ओर भाग निकला था।इस घटना के बाद थाना सामरीपाठ में आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं 147, 148, 149, 342, 395, 307, 120बी भादवि एवं आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया था। जांच के दौरान आरोपी फरार हो गए थे, जिसके बाद न्यायालय ने उनके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया था।

पुलिस को हाल ही में सूचना मिली कि फरार आरोपी मुन्ना कोरवा झारखंड के भण्डरिया क्षेत्र के ग्राम टेहड़ी में छिपकर रह रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी  व एसडीओपी कुसमी आशीष कुंजाम के मार्गदर्शन में एक टीम गठित कर झारखंड रवाना किया गया।पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!