

बलरामपुर: बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत बरियों में पुलिस चौकी के नए भवन निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन शामिल हुए।
भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक पैकरा ने कहा कि क्षेत्र में पुलिस चौकी के नए भवन के निर्माण से कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा। इससे आम नागरिकों को त्वरित पुलिस सहायता मिलने के साथ सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर होगी।कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह, जनपद अध्यक्ष विनय भगत, जिला पंचायत सदस्य अनार सिंह, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल, जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कमला जी, जनपद सदस्य सुमन गुप्ता, मंडल महामंत्री सुनील जायसवाल, बसंती राजवाड़े, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हिमांशु, महामंत्री दीपक सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
इसके अलावा कुसमी एसडीओपी आशीष कुंजाम,राजपुर थाना प्रभारी भरद्वाज सिंह एवं बरियों चौकी प्रभारी किरनेश्वर सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए। ग्राम पंचायत बरियों के सरपंच रवि टेकाम सहित आसपास के पंचायतों के सरपंच, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया।
































