भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ‘कृषक कल्याण वर्ष’ के तहत किसानों को वित्तीय दबाव से राहत देने की तैयारी में है। इसके अंतर्गत, राज्य की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों से खरीफ और रबी फसलों के लिए अल्पावधि ऋण लेने वाले किसान अब साल में केवल एक बार भुगतान करेंगे। नई व्यवस्था के तहत किसान मई या जून में दोनों सीजन का ऋण एक साथ चुका सकेंगे।

पुरानी व्यवस्था में क्या थी समस्या

पहले किसानों को अलग-अलग सीजन के ऋण के लिए अलग समय पर भुगतान करना पड़ता था। खरीफ ऋण की अंतिम तिथि 28 मार्च और रबी ऋण जून में चुकाना होता था। इससे कई बार किसानों को फसल बिक्री से पहले ही भुगतान करना पड़ता था, जिससे आर्थिक दबाव और परेशानी बढ़ जाती थी।

सरकार का उद्देश्य

इस नई व्यवस्था का उद्देश्य किसानों को आर्थिक तनाव से बचाना और उन्हें डिफॉल्टर बनने से रोकना है। इससे किसानों को फसल के सही मूल्य पर ऋण चुकाने का अवसर मिलेगा और उनकी वित्तीय योजना आसान होगी।


Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!