

अम्बिकेश गुप्ता
कुसमी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी मार्गदर्शन में शनिवार को कुसमी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत करकली में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरीश मिश्रा के आह्वान पर संगठन की मजबूती को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में जिला प्रभारी शफी अहमद एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव की विशेष उपस्थिति रही।
बैठक की शुरुआत उत्साहपूर्ण माहौल में हुई. जहां मंडल अध्यक्षों, पंचायत अध्यक्षों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने पुष्पहार एवं नारों के साथ अतिथियों का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने संगठन के प्रति उत्साह और प्रतिबद्धता को दर्शाया। जिला प्रभारी शफी अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि “संगठन सृजन” का वास्तविक उद्देश्य केवल पदों की पूर्ति नहीं, बल्कि हर स्तर—मंडल, पंचायत और बूथ पर मजबूत एवं सक्रिय टीम का निर्माण करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
जिला अध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर देते हुए कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी को मजबूती देने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका अहम होगी। पूर्व विधायक डॉ. प्रीतम राम ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठनात्मक एकता और समर्पण की आवश्यकता पर बल दिया। इसके अलावा जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विवेक सिंह देव, शंकरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष विजय पैकरा, कुसमी संगठन सृजन प्रभारी लालसाय मिंज, जितेंद्र गुप्ता तथा नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र भगत ने भी अपने विचार व्यक्त किए और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन मुजस्सम नजर ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन सूरजदेव गुप्ता द्वारा किया गया।
बैठक में सामरी मंडल अध्यक्ष खसरू बुनकर, कोरंधा मंडल अध्यक्ष श्रवण गुप्ता, कुसमी मंडल अध्यक्ष पंकज दुबे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता फरीद खान, पार्षद वाहिद अली, सरपंच राजेश एक्का सहित नरेंद्र पैकरा, लव कुमार कश्यप, चंद्रू पैकरा, प्यारे हसन, असलम खान, वेदांत भारती, सलमान खान, इमरोज़, अजय यादव एवं अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस बैठक के माध्यम से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में ठोस रणनीति तैयार की गई, जिससे आने वाले समय में पार्टी को क्षेत्र में और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

































