पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 का आगाज भले ही धमाकेदार रहा हो, लेकिन टूर्नामेंट में विवाद भी लगातार उभरते रहे हैं। इसी कड़ी में हाल ही में कराची किंग्स और रावलपिंडीज के बीच हुए मुकाबले के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर और इंग्लैंड के पूर्व स्टार ऑलराउंडर मोईन अली के बीच तीखी बहस देखने को मिली। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।


विवाद की वजह

गुरुवार को खेले गए मुकाबले के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच गर्मागर्म बहस हुई। वीडियो में वार्नर को गुस्से में कुछ कहते हुए देखा गया। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि कराची किंग्स के डायरेक्टर हैदर अजहर को बीच-बचाव के लिए मैदान पर उतरना पड़ा।

डेविड वार्नर और मोईन अली कराची किंग्स की ओर से खेल रहे हैं और इनकी नोंक-झोंक ने फैंस के बीच चर्चा का विषय बना दिया।


वार्नर ने दी सफाई

बाद में डेविड वार्नर ने इस विवाद पर सफाई दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए बताया कि यह कोई झगड़ा नहीं था। वार्नर के अनुसार यह केवल एक मजाक और सामान्य बातचीत थी। उन्होंने लिखा कि वह हैदर अजहर से कह रहे थे कि पहले जाएं और विपक्षी खिलाड़ियों से हाथ मिलाएं, लेकिन कैमरे ने इसे अलग एंगल से दिखा दिया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!