अंबिकापुर: सरगुजा जिले के लुण्ड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बकना कला में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। आकाशीय बिजली गिरने से 15 वर्षीय किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बकना कला निवासी सन्मतिया (15 वर्ष), पिता मटन राम, गांव के पास खेत में भैंसा चरा रही थी। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। किशोरी सीधे उसकी चपेट में आ गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां किशोरी को मृत अवस्था में देख उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है।

वहीं, सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!