सूरजपुर: सूरजपुर जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां वृद्धाश्रम में रह रही एक वृद्ध महिला पर उसके ही पति ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पलमा निवासी 60 वर्षीय मीरा सोनी अपने पति जीवन सोनी की मारपीट और अत्याचार से परेशान होकर तिलसिवा स्थित वृद्धाश्रम में शरण लिए हुए थी। बताया जा रहा है कि उसका पति आए दिन शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था, जिसके चलते वह घर छोड़ने को मजबूर हो गई थी।घटना के दिन आरोपी जीवन सोनी नशे की हालत में वृद्धाश्रम पहुंचा और मिलने के बहाने अपने साथ छुपाकर लाए गड़ासे से अचानक महिला पर हमला कर दिया। हमले से आश्रम परिसर में अफरा-तफरी मच गई।मौके पर मौजूद आश्रम अधीक्षिका, सहायिका और अन्य बुजुर्गों ने साहस दिखाते हुए बीच-बचाव किया और आरोपी को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।घायल महिला को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली थाना ले गई।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!