कोरबा। छत्तीसगढ़ के ऊर्जा नगरी कोरबा जिले के ग्राम ढपढप में 28 मार्च से 1 अप्रैल तक ‘दिव्य श्री हनुमंत कथा’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपनी कथा वाणी से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

कलश यात्रा से होगी शुरुआत

आयोजन की शुरुआत आज भव्य कलश यात्रा से की गई, जिसमें लगभग 21 हजार माता-बहनें ढेलवाडीह से ढपढप तक विशाल शोभायात्रा निकालेंगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, पार्किंग और बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है।

कथा स्थल और सुरक्षा

कथा के लिए विशाल दिव्य पंडाल तैयार किया गया है। प्रशासन भी आयोजन को लेकर पूरी तरह अलर्ट है। कलेक्टर और एसपी ने कथा स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!