


बलरामपुर/ राजपुर। बलरामपुर जिले के शासकीय महाविद्यालय राजपुर में जनभागीदारी समिति का पुनर्गठन किया गया है। यह निर्णय कलेक्टर बलरामपुर राजेंद्र कटारा के निर्देश एवं उच्च शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के प्रावधानों के तहत लिया गया है। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार नई समिति में शिक्षा, सामाजिक, व्यापारिक एवं जनप्रतिनिधियों सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को शामिल किया गया है, ताकि महाविद्यालय के विकास एवं संचालन में जनसहभागिता सुनिश्चित हो सके।
जारी अधिसूचना के अनुसार, महेंद्र गुप्ता को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राजपुर देवेंद्र प्रधान को उपाध्यक्ष (पदेन) बनाया गया है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जीतन राम पैंकरा को सचिव (पदेन) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।समिति में अन्य सदस्यों के रूप में सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, नगर पंचायत प्रतिनिधि, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, व्यापारी वर्ग, शिक्षाविद एवं अभिभावक वर्ग के सदस्यों को शामिल किया गया है।
प्राचार्य डॉ. जीतन राम पैंकरा ने बताया कि समिति का कार्यकाल आदेश जारी होने की तिथि से दो वर्षों तक प्रभावी रहेगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि समिति के सभी सदस्य अपने-अपने क्षेत्र के अनुभवों का उपयोग करते हुए महाविद्यालय के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे

































