सूरजपुर: जिला चिकित्सालय सूरजपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करते हुए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। एमबीबीएस, एमडी रेडिओलॉजी  योग्यताधारी डॉ. विधि भारद्वाज की जिला चिकित्सालय सूरजपुर में रेडियोलॉजिस्ट के पद पर पदस्थापना की गई है।
डॉ. भारद्वाज के पदस्थ होने से जिले की गर्भवती महिलाओं एवं सोनोग्राफी से संबंधित अन्य मरीजों को अब जिला मुख्यालय में ही बेहतर सोनोग्राफी सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। यह सुविधा जिला चिकित्सालय के कक्ष क्रमांक 34 में प्रदान की जा रही है, जहाँ रेडियोलॉजी से संबंधित अन्य सेवाएं भी उपलब्ध हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!