MP UPSC Results 2026 : ने मध्यप्रदेश के लिए इतिहास रच दिया है। इस बार देशभर में चयनित 958 उम्मीदवारों में से 61 उम्मीदवार मध्यप्रदेश के हैं, जो राज्य के लिए अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन है। इनमें से 16 उम्मीदवार सरकारी कॉलेज और विश्वविद्यालयों से पढ़े हैं, जो चयन में बदलते रुझानों का संकेत देता है।

पिछले तीन साल में राज्य का प्रदर्शन लगातार सुधरा है। साल 2023 में केवल 29 उम्मीदवार चयनित हुए थे, जबकि 2024 में यह संख्या बढ़कर 53 और अब 61 तक पहुंच गई है। इस बार टॉप रैंकर्स में भी मध्यप्रदेश के अभ्यर्थियों ने दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। ईशान भटनागर ने देश में पांचवां स्थान हासिल किया, वहीं प्रक्षाल सेक्रेटरी आठवें स्थान पर रहे।

महिलाओं का प्रदर्शन भी इस बार शानदार रहा। टॉप 100 में मध्यप्रदेश की पांच बेटियों ने जगह बनाई। इंदौर की अनन्या शर्मा को 13वीं रैंक मिली, खंडवा की रूपल जायसवाल 43वें, इंदौर की दीक्षा चौरसिया 44वें, रीवा की समीक्षा द्विवेदी 56वें और नरसिंहपुर की दीक्षा पाटकर 88वें स्थान पर रहीं।

भोपाल में सभी चयनित अभ्यर्थियों के सम्मान और संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव फाइनल ईयर के छात्रों के साथ अभ्यर्थियों से संवाद करेंगे। इस पहल का उद्देश्य चयनित अभ्यर्थियों के अनुभव साझा करना और आने वाले छात्रों को तैयारी में मार्गदर्शन प्रदान करना है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!