

न्यायालय ने दोषसिद्ध होने पर दो वर्ष का श्रम कारावास एवं एक हजार रूपये अर्थदंड से किया हैं दण्डित
बलरामपुर/कुसमी। कुसमी नगर पंचायत के उपाध्यक्ष एवं पार्षद वार्ड क्रमांक 10 राजीव गांधी वार्ड के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता ने आवेदन पत्र जिला प्रशासन को सौंपा है। यह आवेदन कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बलरामपुर-रामानुजगंज तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कुसमी को संबोधित करते हुए दिया गया है।
सामाजिक कार्यकर्त्ता ने आवेदन में उल्लेख किया गया है कि नगर पंचायत कुसमी के उपाध्यक्ष व पार्षद आनंद जायसवाल के विरुद्ध पूर्व में न्यायालय द्वारा दोषसिद्धि हो चुका है। दस्तावेजों के अनुसार, न्यायालय द्वारा पारित निर्णय में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत सजा सुनाई गई थी, जिसके आधार पर उनके जनप्रतिनिधि पद पर बने रहने की वैधानिकता पर प्रश्न उठाया गया है। आवेदन में उल्लेख के अनुसार छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम, 1961 की धारा 37(2) का हवाला देते हुए कहा है कि दोषसिद्ध व्यक्ति को जनप्रतिनिधि के पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है। साथ ही उच्च न्यायालय के पूर्व निर्णयों का उल्लेख करते हुए यह भी बताया गया है कि ऐसी स्थिति में संबंधित व्यक्ति स्वतः पद के लिए अयोग्य हो जाता है।
आवेदन में यह भी कहा गया है कि संबंधित मामले में पूर्व में न्यायालय में याचिकाएं दायर की जा चुकी हैं, जिनमें प्रशासनिक निर्णयों को चुनौती दी गई थी, लेकिन अंततः न्यायालय द्वारा याचिका खारिज कर दी गई। इसके बावजूद संबंधित व्यक्ति पद पर बने हुए हैं, जो नियमों के विरुद्ध बताया गया है। तथा जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए नियमानुसार जांच कर शीघ्र कार्रवाई की जाए तथा दोषसिद्ध व्यक्ति आनंद जायसवाल को उपाध्यक्ष एवं पार्षद पद से पृथक किया जाए। साथ ही, यदि कोई तथ्य छिपाया गया हो तो उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए।
सामाजिक कार्यकर्त्ता ने आवेदन किया प्रस्तुत, विपक्ष पर भी उठ रहे सवाल
यह आवेदन सामाजिक कार्यकर्ता व पूर्व पार्षद सोमनाथ भगत द्वारा प्रस्तुत किया गया है। जिससे नगर पंचायत कुसमी क्षेत्र में राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। उक्त पुरे विषय को लेकर नगर में चर्चा यह भी हैं की नगर पंचायत कुसमी में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस पार्टी का कब्ज़ा हैं तथा उपाध्यक्ष के पद पर भाजपा पार्टी का कब्जा हैं. तथा जिस कार्य को विपक्ष की भूमिका निभाते हुवे कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों व पार्षदों को करना चाहिए वह कार्य समाजिक कार्यकर्त्ता को अपनी हिमाकत दिखाकर करनी पड़ रही हैं जो विपक्ष के लिए आईना हैं।

































