{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

अंबिकापुर: सरगुजा जिले की गांधीनगर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह म्यूल अकाउंट (दूसरों के नाम पर खोले गए बैंक खाते) और एटीएम कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन ठगी की रकम का हेरफेर कर रहा था। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में बैंक दस्तावेज और नकदी बरामद की गई है।

पुलिस को 19 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांधीनगर क्षेत्र में एक युवक लोगों को आर्थिक लाभ का लालच देकर उनके नाम से सिम कार्ड और बैंक खाते खुलवा रहा है। इसके बाद उनसे पासबुक, एटीएम कार्ड और चेकबुक लेकर इन खातों का उपयोग साइबर अपराध की रकम ट्रांसफर करने में किया जा रहा था।सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने अंबिकापुर के बनारस रोड स्थित एक मकान में दबिश दी। यहां से मुख्य आरोपी राहुल गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से 101 पासबुक, 35 एटीएम कार्ड, 28 चेकबुक, 3 मोबाइल फोन, 3 सिम कार्ड, सिम व एटीएम कवर सहित 1 लाख 36 हजार रुपये नकद बरामद किए।जांच के दौरान जब्त खातों को ऑनलाइन पोर्टल से चेक किया गया, जिसमें लाखों रुपये की संदिग्ध लेन-देन की पुष्टि हुई। पूछताछ में राहुल गुप्ता ने अपने दो साथियों विकास किर्तनिया और आशुतोष शर्मा के साथ मिलकर इस अवैध कार्य को अंजाम देना स्वीकार किया।इसके बाद पुलिस ने दोनों सह-आरोपियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने भी अपराध में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली। तीनों आरोपी कमीशन के लालच में लोगों के बैंक खाते और एटीएम कार्ड हासिल कर साइबर ठगी की रकम को इधर-उधर ट्रांसफर कर अवैध लाभ कमा रहे थे।पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। मामले की जांच अभी जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

इस कार्रवाई में गांधीनगर थाना पुलिस की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई और साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!