रायपुर। CG Weather Update के अनुसार छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। भीषण गर्मी के बीच प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम में इस बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। फिलहाल राज्य में सबसे अधिक तापमान दुर्ग जिले में 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

CG Weather Update के तहत अगले 24 घंटे में कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने के आसार हैं। हाल ही में गरियाबंद, धमतरी और सरगुजा जिलों में ओले गिरने के साथ बारिश हुई है, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ी है। हालांकि, इस बेमौसम बारिश से आम और महुआ की फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका भी जताई जा रही है।

राजधानी रायपुर में भी मौसम का असर साफ दिखाई दे रहा है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद गर्मी से राहत मिली है। शुक्रवार को भी शहर में बादल छाए रहने और कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!