दुर्ग: जिले में अवैध शराब के विक्रय, परिवहन और संग्रहण पर अंकुश लगाने के लिए दुर्ग पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महज 24 घंटे के भीतर कुल 157 आबकारी प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

पुलिस द्वारा 13 मार्च 2026 को जिले भर में अभियान चलाते हुए सार्वजनिक स्थलों, संवेदनशील इलाकों और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान अवैध शराब गतिविधियों में संलिप्त पाए गए लोगों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की गई।थानावार कार्रवाई में उतई थाना क्षेत्र में सबसे अधिक 18 प्रकरण, सुपेला में 16, पुरानी भिलाई और मोहन नगर में 10-10, नेवई में 9, खुर्सीपार व रानी तराई में 8-8 तथा वैशालीनगर में 7 प्रकरण दर्ज किए गए। इसके अलावा अन्य थाना क्षेत्रों में भी अवैध मदिरा के खिलाफ लगातार कार्रवाई की गई।इस अभियान में जिले के सभी थाना प्रभारियों, विवेचना अधिकारियों और पेट्रोलिंग स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब के विक्रय या परिवहन की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!