अम्बिकापुर: भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। Army Recruiting Office Raipur द्वारा जारी सूचना के अनुसार अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीयन 13 फरवरी से 01 अप्रैल 2026 तक किया जा सकेगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए Join Indian Army तउल की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in⁠ पर जाकर ऑनलाइन पंजीयन करना होगा। वेबसाइट पर “Agnipath” लिंक पर क्लिक कर नए उपयोगकर्ता के रूप में पंजीयन करने के बाद अभ्यर्थी अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, संचार विवरण तथा अन्य आवश्यक जानकारी भरकर आवेदन पूर्ण कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। सफलतापूर्वक आवेदन जमा होने पर सिस्टम द्वारा रोल नंबर जनरेट किया जाएगा। परीक्षा तिथि से लगभग 10-15 दिन पूर्व अभ्यर्थी वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत पहले ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके पश्चात चयनित अभ्यर्थियों को रैली भर्ती, मेडिकल परीक्षण तथा अंतिम मेरिट सूची के आधार पर प्रशिक्षण केंद्र भेजा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2965212 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!