सेंट जॉर्ज : स्पिनर सुगंधिका कुमारी और इनोका राणावीरा (दो-दो विकेट) के बाद सलामी बल्लेबाज हसिनी परेरा (नाबाद 52) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत श्रीलंका की महिला टीम ने तीसरे टी-20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को नौ विकेट से हराकर दिया। इसी के साथ श्रीलंका ने तीन मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली।

मंगलवार रात खेले गये मुकाबले में श्रीलंका की कप्तान चामरी अटापट्टू ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही और उसने 28 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिये। कप्तान मेथ्यू हेली (आठ), शॉनिशा हेक्टर (पांच) और एबोनी ब्रैथवेट (आठ) रन बनाकर आउट हुई। इसके बाद स्टेफ़नी टेलर, डिएंड्रा डॉटिन की जोडी ने पारी काे संभालने का प्रयास किया। राणावीरा ने डॉटिन (28) को पगाबधा आउट किया, और चार बॉल बाद, कविशा दिलहारी ने दूसरी सेट बैटर, स्टेफनी टेलर को 24 रन पर आउट कर दिया। 18 ओवर के बाद 83 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी वेस्टइंडीज 100 रन के अंदर सिमटने का खतरा थी। ऐसे संकट के समय चिनेल हेनरी ने दी, 15 गेंदों पर नाबाद 32 रन बनाए और आखिरी दो ओवर में 36 रन बनाने में उनकी मदद की। इन दो ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर वेस्टइंडीज 5 विकेट पर 119 रन ही बना पाई।

श्रीलंका के लिए सुगंधिका कुमारी और इनोका राणावीरा दो-दो विकेट लिये। कविशा दिलहारी ने एक बल्लेबाज को आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की महिला टीम ने 17.4 ओवर में एक विकेट पर 221 रन बनाकर मुकाबला नौ विकेट से अपने नाम कर लिया। हसिनी परेरा और चामरी अटापट्टू की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़े। सातवें ओवर में एफी फ्लेचर ने अटापट्टू को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। अटापट्टू ने 22 गेंदों में पांच चौके लागते हुए 32 रन बनाये। इसके बाद बल्लेबाजी करने आयी इमेशा दुलानी ने हसिनी परेरा के साथ अविजित 72 रनों की साझेदारी कर श्रीलंका को जीत दिला दी। हिसनी परेरा ने 59 गेंदों में चार चौके और एक छक्का उड़ाते हुए नाबाद 52 रनों की पारी खेली। इमेशा दुलानी ने 25 गेंदों में पांच चौकों की मदद से नाबाद 34 रन बनाये।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!