सूरजपुर: स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय रामानुजनगर में आयोजित व्यक्तित्व विकास सत्र में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए सूरजपुर के पुलिस अधीक्षक आई. कल्याण एलिसेला विद्यालय में पहुंचें। विद्यालय के प्राचार्य पी.सी. सोनी एवं उप प्राचार्य नरेश गुप्ता द्वारा उनका पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने कक्षा 9 वीं से कक्षा 12 वीं के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए व्याख्यान देकर उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने बच्चों को जीवन में सफलता कैसे प्राप्त करें इस पर अपने विचार व्यक्त कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। बच्चों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि स्कूली जीवन में ही अपना लक्ष्य निर्धारण करने की दिशा में बच्चों को सोचना प्रारम्भ कर देना चाहिए। लक्ष्य निर्धारण में अपने रुचि का ख्याल रखना चाहिए। जीवन में सफलता प्राप्त करने हेतु सबसे महत्वपूर्ण है- लक्ष्य प्राप्ति हेतु योजनाबद्ध तरीके से कठोर परिश्रम करना। इसके बिना सफलता नहीं मिलती। आपके में लक्ष्य प्राप्ति हेतु समर्पण का भाव होना चाहिए। जीवन में सफलता प्राप्त करने हेतु जुनून होना चाहिए। कभी कभी शुरुआती प्रयास में आपको सफलता नहीं मिलती। अतः धैर्य बनाए रखें और समर्पित भाव से अपने लक्ष्य को पाने के लिए निरंतर कठोर मेहनत करते रहे। आपको सफलता जरूर मिलेगी। बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित रहें। उन्होंने स्कूली बच्चों को संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) बनने के अपने कार्य यात्रा को विस्तार से बताया। सभी बच्चों को नियमित रुप से अखबार पढ़ने की नसीहत दी गई।

पुलिस अधीक्षक द्वारा बच्चों से प्रश्न पुछकर उनके जिज्ञासा का समाधान किया। कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्राचार्य श्री पी सी सोनी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर आगमन के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!