


अंबिकापुर: विद्युत कर्मचारियों के सक्रिय संगठन छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कर्मचारी जनता यूनियन अम्बिकापुर क्षेत्र (सरगुजा संभाग) की मुख्य इकाई का गठन श्रम कल्याण केंद्र विद्युत कॉलोनी गांधीनगर अम्बिकापुर में गत दिवस सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांताध्यक्ष अनिल द्विवेदी (कोरबा) थे। चुनाव अधिकारी एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष जे पी पटेल के निर्देशन में चुनाव प्रक्रिया का संचालन मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक विजय गुप्ता एवं पर्यवेक्षक मंडल के सदस्य एम एच अंसारी, एस एस ठाकुर, मो हनीफ खान, एन के वर्मा की निगरानी में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांतीय उपाध्यक्ष सम्मेलाल श्रीवास (कोरबा), क्षेत्रीय अध्यक्ष (बिलासपुर) वेदराम निर्मलकर, प्रांतीय प्रचार सहसचिव ओमप्रकाश सूर्यवंशी (बिलासपुर), कोरबा सर्किल अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद यादव, सचिव घनश्याम गबेल (कोरबा), प्रकाश शर्मा (बिलासपुर) एवं सजीत तिर्की (जांजगीर, मड़वा) शामिल हुए। कार्यक्रम में सरगुजा संभाग के विभिन्न जिलों से आये 100 से अधिक विद्युत कर्मचारियों ने भाग लिया।आगामी त्रिवर्षीय कार्यकाल 2026-2029 के लिए सर्वसम्मति से यतींद्र गुप्ता (अम्बिकापुर) को लगातार तीसरी बार सरगुजा संभाग (अम्बिकापुर क्षेत्र) का क्षेत्रीय अध्यक्ष चुना गया है। इस कमेटी में आर के राजपूत क्षेत्रीय सचिव, आशीष कुमार हीरा क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष, आर के सिंह परिहार और सुभाष सरकार क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, सन्गठन मंत्री सतेंद्र सिंह, अमरजीत बेक, पूर्णानंद यादव, अमृता तिर्की, सहसचिव भरत पटेरिया, विनीता तिर्की, प्रचार सचिव अशोक सिंह, सुभाष कुजूर, कार्यालय सचिव वीरेंद्र साहू, बसंत मिंज मनोनीत हुए हैं। साथ ही 19 कर्मचारियों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।इसके क्रम में जनता यूनियन संभागीय शाखा (जिला सरगुजा) का अध्यक्ष चंद्रकांत जायसवाल, सचिव सनी गुप्ता, कोषाध्यक्ष संगीता मिंज, संगठन मंत्री संतोष कश्यप, अमित गिरी, प्रचार सचिव हिमांशु सिंह, कार्यालय सचिव अब्दुल अजीम को नियुक्त किया गया है। इस टीम में 15 कार्यकारिणी सदस्य भी होंगे।अम्बिकापुर नगर शाखा का नेतृत्व राधेश्याम विश्वकर्मा (जोन-1) को सौंपा गया है। उनकी कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष संजय दुबे, रघुनंदन कुजर, सचिव विनोद गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनोज सनेही, अभय चौहान, प्रचार सचिव बरनाबस लकड़ा होंगे। इस कार्यकारिणी में 19 सदस्य मनोनीत किये गए हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांताध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने तीनों इकाइयों के गठन उपरांत निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह टीम न सिर्फ संगठन को आगे बढायेगी बल्कि पूर्व की भांति कर्मचारियों की समस्याओं के निदान हेतु तत्परता से काम करेगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि प्रांताध्यक्ष के रूप में वे हर कर्मचारी के लिए सदैव उपलब्ध और तत्पर रहेंगे।प्रांतीय इकाई की ओर से नियुक्त चुनाव अधिकारी जे पी पटेल ने निर्विवाद, निर्विरोध और पूरी पारदर्शिता के साथ चुनाव सम्पन्न होने पर सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि विद्युत कर्मचारी जनता यूनियन हमेशा ही कर्मचारी के हित में काम करती है और करती रहेगी।क्षेत्रीय अध्यक्ष यतींद्र गुप्ता ने पुनः अध्यक्ष बनाये जाने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी टीम ने संगठन के प्रति पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा से काम किया है और कर्मचारियों के मुद्दों को लेकर हमेशा ऐसे ही प्रखर और मुखर होकर काम करेंगे।सभा को सम्मेलाल श्रीवास, ओमप्रकाश सूर्यवंशी, वेदराम निर्मलकर, विजय गुप्ता, एम एच अंसारी, एन के वर्मा, मो हनीफ, एस एस ठाकुर, श्रवण साहू, कुबेर दुबे, असीम खलखो, अनिमा टोप्पो, लक्ष्मी यादव ने भी संबोधित किया। प्रांतीय महासचिव अजय बाबर एवं संरक्षक जे के श्रीवास्तव ने भी नवीन कार्यकारिणी को शुभकामनाएं प्रेषित किया है।कोषाध्यक्ष आशीष हीरा ने 2023-26 तक त्रिवर्षीय आय व्यय का विवरण तथा बजट प्रस्तुत किया। सभा का संचालन आर के राजपूत ने किया। प्रांतीय सचिव एच एल पटेल ने सफल आयोजन और सहयोग के लिए आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आर एस यादव, नंदलाल सिंह, संतोष कुशवाहा, शेख हसरतउल्ला, मुकेश मिश्रा, बैजनाथ, दलप्रताप, शशिकला, हिरोदिया, वीरेंद्र सिंह, अर्चना लकड़ा, गायत्री साहू, ज्योति सिंह, पुरना सिंह आदि साथियों का योगदान सराहनीय रहा।
































