रायपुर : राजधानी Raipur में इस बार होली का उत्साह चरम पर है। रंगों के इस पर्व को देखते हुए रायपुर होली सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने व्यापक प्लान तैयार किया है। शहर में 200 से ज्यादा होली सेलिब्रेशन इवेंट आयोजित होने जा रहे हैं, जिनमें 3 और 4 मार्च को सबसे अधिक कार्यक्रम होंगे। होटल, पैलेस, हॉल और रिसॉर्ट पहले ही बुक हो चुके हैं। ऐसे में पुलिस हर आयोजन पर पैनी नजर रखेगी।

रायपुर होली सुरक्षा व्यवस्था के तहत शहर में 700 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। हर 1.5 किलोमीटर पर पेट्रोलिंग वाहन मौजूद रहेंगे, जबकि गली-मोहल्लों में बाइक पेट्रोलिंग टीम गश्त करेगी। पूरे शहर की निगरानी ड्रोन से की जाएगी। किसी भी विवाद या हुड़दंग की स्थिति में क्विक रिस्पांस टीम तुरंत कार्रवाई करेगी। इसके अलावा सभी DCP, ACP और थाना प्रभारी स्वयं पेट्रोलिंग पर रहेंगे। 50 प्रमुख चौक-चौराहों पर फिक्स चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं।

ट्रैफिक पुलिस भी पूरी तरह सतर्क है। 60 से ज्यादा चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं और 500 यातायात जवान मुख्य स्थानों पर तैनात रहेंगे। खास फोकस ड्रिंक एंड ड्राइव, तेज रफ्तार और ट्रिपल सवारी पर रहेगा। नियम तोड़ने वालों के वाहन सीधे थाने में जब्त किए जाएंगे।

इधर, कालीबाड़ी चौक पर साल 2024 की हॉरर फिल्म मुंज्या थीम पर बनी होलिका आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। फिल्म के किरदारों की झलक लोगों को खासा आकर्षित कर रही है। कुल मिलाकर, इस बार रायपुर होली सुरक्षा व्यवस्था के बीच शहर रंगों और उत्साह में सराबोर नजर आएगा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!