सूरजपुर:  सूरजपुर में एनएच अम्बिकापुर–बनारस मार्ग पर यातायात बाधित कर जन्मदिन मनाने और आतिशबाजी करने के मामले में चौकी लटोरी पुलिस ने फरार चल रहे दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व में सात आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए दबिश दी और दोनों आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से दो वाहन भी जब्त किए हैं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

एनएच अम्बिकापुर-बनारस मार्ग पर सोनवाही स्थित आरव रेस्टोरेंट के सामने  16. फरवरी 2026 के रात्रि में अमितेश गुप्ता व उसके अन्य साथियों के द्वारा लोक मार्ग में वाहन खड़ी कर यातायात बाधित कर बर्थडे बनाते हुए आतिशबाजी के मामले में चौकी लटोरी पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 54/2026 धारा 285, 126(2), 287, 288 बीएनएस व एमव्ही एक्ट की धारा 184, 201 के तहत कार्यवाही कर 7 आरोपी अमितेश गुप्ता, अंशुल अग्रवाल, प्रथम अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, महेश साहू, निखिल रामा, अरूण देवांगन को दिनांक 20.02.2026 को गिरफ्तार किया गया था। वहीं मामले में आरोपी अभिषेक व अनमोल फरार थे।

डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर  प्रशांत कुमार ठाकुर ने मामले के फरार आरोपी की पतासाजी कर जल्द पकड़ने के निर्देश दिए थे। चौकी लटोरी पुलिस के द्वारा मामले की विवेचना के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी अभिषेक गुप्ता पिता विजय गुप्ता निवासी केनापारा एवं अनमोल चौधरी पिता सुरेन्द्र चौधरी निवासी अम्बिकापुर को दबिश देकर पकड़ा जिनके कब्जे से 1 इनोवा व 1 किया कार जप्त कर दोनों को 24 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया है।

इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी लटोरी अरूण गुप्ता, प्रधान आरक्षक रामनिवास तिवारी, आरक्षक विकास मिश्रा, संतोष जायसवाल, सुनील एक्का, शोभनाथ कुशवाहा व साईबर सेल की टीम सक्रिय रही।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!