CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। सोमवार को रायपुर और बिलासपुर में सुबह से बादल छाए रहे और दोपहर बाद रिमझिम बारिश हुई। मौसम विभाग ने कई स्थानों पर गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी भी जारी की है।

सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले और रायगढ़ में भी अचानक मौसम बदला। दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। वाड्रफनगर और आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि दर्ज की गई। इससे गेहूं और सरसों की खड़ी फसलों को नुकसान की आशंका है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले दो दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। 24 फरवरी को मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है। पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 35°C और सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 12°C दर्ज किया गया।

राजधानी रायपुर में 24 फरवरी को आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है। यहां तापमान लगभग 28°C अधिकतम और 20°C न्यूनतम रहने की संभावना है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!