


Lucknow Murder Case ने उत्तर प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। मेरठ के चर्चित ‘नीला ड्रम’ हत्याकांड के बाद अब लखनऊ से भी वैसा ही मामला सामने आया है। फर्क सिर्फ इतना है कि यहां पत्नी नहीं, बल्कि बेटे ने ही अपने पिता की हत्या कर दी। घटना सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
यह मामला लखनऊ के आशियाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, पैथोलॉजी संचालक मानवेंद्र सिंह ने अपने बेटे को पढ़ाई को लेकर टोका था। इसी बात से नाराज होकर बेटे ने कथित तौर पर पिता को गोली मार दी। हत्या के बाद उसने शव के टुकड़े किए और उन्हें नीले ड्रम में भरकर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया, ताकि किसी को शक न हो।
20 फरवरी से लापता मानवेंद्र सिंह की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। करीब चार दिन बाद सोमवार देर रात पुलिस को उनका शव मिला। इसके बाद पुलिस ने बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में वह गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ के बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।































