सूरजपुर:  जिले में 26 से 28 फरवरी तक तीन दिवसीय आयुष्मान महाअभियान शिविर का आयोजन किया जाना है। इसे सफल बनाने हेतु कलेक्टर एस. जयवर्धन ने योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश समय सीमा की बैठक में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री कपिल पैकरा को माइक्रोप्लान के तहत कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों, मितानिन के साथ-साथ पंचायत विभाग व महिला बाल विकास विभाग से समन्वय स्थापित करने, पंचायत सचिवों, रोजगार सहायकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानीन, स्वाथ्य कार्यकर्ता, सीएचओ, आरएचओ व अन्य मैदानी कार्यकर्ताओं तथा मोहल्ला, चौक इत्यादि पर शिविर लगाने के निर्देश दिये।  इसके साथ ही घर घर जाकर, आयुष्मान व वय वंदना आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिये, ताकि जिले के पात्र हितग्राहियों को योजना से जोड़ा जा सकें। इस अवसर पर कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील की कि जिलेवासी उक्त तीन दिवसीय आयुष्मान महाअभियान शिविर का ज्यादा से ज्याद हिस्सा बनें और इस योजना से जुड़कर अपने परिवार को स्वास्थ्य का सुरक्षा कवच प्रदान करें। इसके साथ ही बैठक में 25 फरवरी तक चलने वाले फाइलेरिया सामुहिक दवा सेवन के संबंध में भी जानकारी ली गई। जिसमें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा बताया गया कि सामूहिक दवा सेवा कार्यक्रम जिले तीन विकासखंड सूरजपुर, रामानुजनगर और प्रेमनगर में चल रहा है। इस अभियान के तहत 22 फरवरी की स्थित में 03 लाख 39 हजार 433 अर्थात् 81 प्रतिशत हितग्राहियों द्वारा फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन लिया गया हैं। कलेक्टर ने अभियान को और बल देने की बात कही और शत प्रतिशत लोगों का लाभान्वित किया जा सकें। बैठक में डीएफओ  डी.पी साहू, जिला पंचायत सीईओ  विजेंद्र सिंह पाटले, अपर कलेक्टर  जगन्नाथ वर्मा, जिला स्तरीय व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!