CGPSC Prelims Exam 2026 : आज राज्यभर के निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने 33 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए हैं, जहां 265 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया होगी। आयोग ने इस बार सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। खासतौर पर ड्रेस कोड और समय-पालन को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी, जिसमें सामान्य अध्ययन (पेपर-1) होगा। दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी, जिसमें एप्टीट्यूड (पेपर-2) शामिल है। अभ्यर्थियों को पहली पाली के लिए सुबह 8 बजे तक केंद्र पहुंचना अनिवार्य है। सुबह 9:45 बजे गेट बंद कर दिए जाएंगे। दूसरी पाली के लिए दोपहर 1 बजे तक पहुंचना होगा और 2:45 बजे गेट बंद होंगे।

इस परीक्षा के जरिए 51 नायब तहसीलदार, 29 मुख्य नगर पालिका अधिकारी, 28 उप पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी।

CGPSC Prelims Exam 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो आईडी लाना जरूरी है। केवल हल्के रंग के हाफ स्लीव कपड़े पहनने की अनुमति है। गहरे रंग के कपड़े, जूते और हाई हील प्रतिबंधित हैं। महिलाएं मंगलसूत्र और नोज पिन पहन सकती हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!