सूरजपुर: सूरजपुर जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने ओवरलोडिंग के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। थाना चंदौरा पुलिस ने क्षमता से अधिक सामान लादकर चल रहे एक अशोक लीलैंड ट्रक पर कार्रवाई करते हुए 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।

दरअसल यह मामला 14 फरवरी 2026 का है, जब थाना चंदौरा पुलिस नियमित वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान अशोक लीलैंड “बड़ा दोस्त” वाहन क्रमांक एमपी 20 जेडडी 7239 को रोका गया। वाहन में फर्नीचर लोड था, जो तय मानकों से कहीं अधिक ऊंचाई तक भरा हुआ था।

जांच में पाया गया कि वाहन में लोड किया गया सामान अनुज्ञेय सीमा से कहीं अधिक था और वह वाहन के ढांचे से बाहर तक निकला हुआ था, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। इस पर पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन चालक/मालिक से 20,000 रुपए का समन शुल्क वसूला।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि ओवरलोडिंग न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!