दुर्ग: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से प्रारंभ होने जा रही हैं। इसी बीच एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। जामुल थाना क्षेत्र अंतर्गत घासीदास नगर में रहने वाली कक्षा 10वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार मृत छात्रा की पहचान 17 वर्षीय नारायणी के रूप में हुई है, जो स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, हाउसिंग बोर्ड में पढ़ाई कर रही थी। परिजनों के अनुसार, वह सोमवार को स्कूल से अपना एडमिट कार्ड लेकर घर लौटी थी और सामान्य रूप से परीक्षा की तैयारी कर रही थी। वह रात करीब 12 बजे तक पढ़ाई करती रही थी।मंगलवार सुबह जब परिजन उसके कमरे में पहुंचे तो उसे फंदे से लटका हुआ पाया गया। आनन-फानन में जामुल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए कचादुर स्थित चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज भेज दिया।परिजनों ने बताया कि नारायणी पांच बहनों में तीसरे नंबर की थी और पढ़ाई को लेकर काफी गंभीर रहती थी। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

जामुल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक तौर पर यह आशंका जताई जा रही है कि परीक्षा का मानसिक दबाव या किसी निजी कारण से छात्रा ने यह कदम उठाया होगा, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!