T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह धोया. मैच देखने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष और एशिया कप की ट्रॉफी चुराने वाले मोहसिन नकवी भी पहुंचे थे. लेकिन जब पाकिस्तान बुरी तरह पिटने लगा, तो वे मुंह छुपाकर मैदान से भाग निकले. कोलंबो स्टेडियम से नकवी की फोटो भी आई है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग मजाक उड़ा रहे हैं.

दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले को लेकर काफी नौटंकी देखने को मिली. पहले तो पाकिस्तान मैच को बायकॉट करने का ऐलान किया, लेकिन जब आईसीसी ने कड़ी फटकार लगाई, तो खेलने के लिए राजी हो गया. मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 15 फरवरी को अपने तय समय पर खेला गया, जिसमें पाकिस्तान को भारत ने घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. पाकिस्तान की हार को नकवी देख नहीं पाए. इसलिए वे मैदान छोड़कर ही भाग निकले.

मैच खत्म होने से पहले भागे नकवी

बता दें, इस मुकाबले में भारत टॉस हार गया था, जिसके बाद पाकिस्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए थे, जिसमें ईशान किशन की 77 रनों की तूफानी पारी खेली. जबकि पाकिस्तान ने शुरुआती 2 ओवरों में ही 3 विकेट गंवा दिए. जब 12वें ओवर में कुलदीप यादव ने मोहम्मद नवाज को आउट कर दिया, तो नकवी से देखा नहीं गया. उन्होंने स्टेडियम छोड़ दिया.

पिछले साल भी सुर्खियों में आए थे नकवी

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी अपने कारनामों को लेकर कई बार चर्चाओं में रहे हैं. पिछले साल भारतीय टीम ने एशिया कप के दौरान ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था. जिसके बाद नकवी कथित तौर पर ट्राफी लेकर मैदान से चले गए थे. हार से पहले ही मैदान छोड़कर जाने की वजह से सोशल मीडिया पर नकवी काफी ट्रोल किए जा रहे हैं.

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!