


नागपुर: कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की महिला कोर कमेटी की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक नागपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य देशभर की महिला उद्यमियों को संगठित करना, उन्हें राष्ट्रीय मंच से जोड़ना तथा महिला नेतृत्व को नई दिशा देना रहा।
बैठक में महिला उद्यमिता को सशक्त बनाने, व्यापारिक नेटवर्किंग को बढ़ावा देने और स्वदेशी उत्पादों के प्रचार-प्रसार पर विस्तार से चर्चा की गई। देश के विभिन्न राज्यों से आई महिला व्यापारियों ने अपने अनुभव साझा किए और महिला व्यापार को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए रणनीतियों पर विचार किया।इस अवसर पर कैट महिला कोर कमेटी की अध्यक्ष निहारिका त्रिपाठी, सचिव प्रतिज्ञा सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष फिरोज अलीम तथा उपाध्यक्ष अनामिका दुबे प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। सभी पदाधिकारियों ने महिला उद्यमियों को संगठित करने, उन्हें राष्ट्रीय मंच से जोड़ने और स्वदेशी व्यापार को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया।
बैठक में यह भी घोषणा की गई कि टीम बिलासपुर से फिरोज अलीम को संयोजक नियुक्त किया गया है। साथ ही निहारिका त्रिपाठी, अनामिका दुबे एवं प्रतिज्ञा सिंह को कैट महिला कोर टीम में शामिल किया गया है। इसे महिला उद्यमिता को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उनके चयन से छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों की महिला उद्यमियों को सशक्त प्रतिनिधित्व मिलने की उम्मीद है।इसके अलावा, आगामी भारतीय व्यापार महोत्सव (BVM 2026) में महिला सहभागिता को प्राथमिकता देने, उन्हें नए व्यापारिक अवसरों से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने पर भी विशेष चर्चा की गई।बैठक के अंत में यह संकल्प लिया गया कि देशभर की व्यापारी महिलाओं को एक मजबूत नेटवर्क के माध्यम से जोड़कर उन्हें राष्ट्रीय और वैश्विक मंच प्रदान किया जाएगा, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर देश की अर्थव्यवस्था में सशक्त भूमिका निभा सकें।
































