अम्बिकापुर: शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबेडकर चौक पर मंगलवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चौक पर स्थित दुकानों में अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई दुकानें इसकी चपेट में आ गईं।

मिली  जानकारी के अनुसार, आग सबसे पहले एक फर्नीचर दुकान में लगी और देखते ही देखते पास की ऑटो पार्ट्स समेत अन्य दुकानों तक फैल गई। दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। करीब दो घंटे से आग पर काबू  पाया गया। दमकलकर्मी लगातार पानी की बौछार कर आग को फैलने से रोकने में जुटे हैं।फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन नुकसान काफी बड़ा बताया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।

खबर अपडेट….

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!