


रायपुर : राजधानी रायपुर के कंकाली तालाब में एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सुबह टहलने निकले स्थानीय लोगों की नजर तालाब में पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस टीम शव को बाहर निकलवाने की तैयारी कर रही है और पहचान करने की कोशिश में जुटी हुई है। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग तालाब के आसपास इकट्ठा हो गए। प्राथमिक तौर पर मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी कि मामला हादसे का है या फिर आत्महत्या का है या फिर किसी और वजह से मौत हुई है।
Raipur News: पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी पड़ताल की जाएगी। आगे की अपडेट का इंतजार है। फिलहाल मर्ग कायम कर आगे की जांच की बात कही जा रही है।
































