


बलरामपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इमलीघाट में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार मृतक जय प्रकाश टोप्पो पिता तेजराम (35 वर्ष) निवासी लडुआ किसी काम से राजपुर आया था और गुरुवार दोपहर लगभग 1 बजे बाइक क्रमांक CG15CK1780 में सवार होकर अपने घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर वाहन की पहचान के प्रयास कर रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
































