राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु : आज से 7 फरवरी 2026 तक ओडिशा और छत्तीसगढ़ के छह दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दौरा का उद्देश्य शिक्षा, आदिवासी कल्याण, संस्कृति के संरक्षण और आदिवासी बहुल क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देना है। राष्ट्रपति आज शाम भुवनेश्वर पहुंचेंगी और वहां से उनका विस्तृत कार्यक्रम शुरू होगा।

3 फरवरी को राष्ट्रपति बालासोर स्थित फकीर मोहन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसी अवसर पर विश्वविद्यालय के नव-निर्मित ऑडिटोरियम का उद्घाटन भी किया जाएगा। यह पहल पूर्वी भारत में उच्च शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

4 फरवरी को राष्ट्रपति मयूरभंज जिले के राइरांगपुर जाएंगी, जो एक प्रमुख आदिवासी क्षेत्र है। यहां वे प्रतिष्ठित आदिवासी नेता भान्जबीर सुनाराम सोरेन की प्रतिमा का अनावरण करेंगी। साथ ही महुलदीहा स्थित शासकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं से संवाद करेंगी। इसके अलावा सरकारी आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, ओडिशा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर के विकास कार्य, आर्चरी सेंटर, ड्रेनेज सुधार और सीएसआर से जुड़ी कई परियोजनाओं का उद्घाटन और भूमि पूजन किया जाएगा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!