बीजापुर। बीजापुर में संयुक्त सुरक्षा बलों ने माओवादी नेटवर्क पर बड़ी कार्यवाही करते हुए 16 सक्रिय माओवादी सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस अभियान में थाना बासागुड़ा, गंगालूर और जांगला क्षेत्र शामिल रहे, जहां से आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से विस्फोटक सामग्री और माओवादी संगठन की प्रचार सामग्री बरामद की गई।यह कार्यवाही जिला पुलिस बल, डीआरजी, कोबरा बटालियन (210 व 202) और केरिपु 229 की संयुक्त टीम ने अंजाम दी। थाना बासागुड़ा से 2, गंगालूर से 6 और जांगला क्षेत्र से 8 माओवादियों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए IED लगाने की योजना बना रहे थे।

गिरफ्तार माओवादियों के कब्जे से सुरक्षा बलों ने कई खतरनाक विस्फोटक व उपकरण बरामद किए। इसमें आईईडी, कुकर बम, टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज, मल्टीमीटर, बिजली के तार, जमीन खोदने के औजार और बड़ी मात्रा में माओवादी संगठन की प्रचार सामग्री (बैनर, पोस्टर, पम्पलेट) शामिल हैं।थाना जांगला क्षेत्र से पकड़े गए 8 आरोपियों में नड़गु वेको, बोटी माड़वी, बोड़ा वेको, पाकलू फरसा, बामन कवासी, मुन्ना कुहरामी, मुन्ना वेको और बुधरू ऊर्फ बधरू बारसा शामिल हैं।
वहीं गंगालूर क्षेत्र से भीमा बारसे, माड़वी पाला, जोगा माड़वी, कलमू मनकी, बुधरी बारसे और कलमू फूलो को गिरफ्तार किया गया।बासागुड़ा थाना क्षेत्र से नंदा कुंजाम और भीमा मड़कम को हिरासत में लिया गया है।बरामद सामग्री की जब्ती समक्ष गवाहों के की गई है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर  भेजा गया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!