रायपुर : भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की ओर से 7 सितंबर को प्रबुद्धजन सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम साइंस कॉलेज परिसर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होगा। सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू करेंगे, जबकि प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं और प्रबुद्धजनों को संबोधित करेंगे।

विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले प्रबुद्धजनों का होगा सम्मान

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अशोक सिन्हा ने बताया कि सम्मेलन के दौरान समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रबुद्धजनों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही संगठन के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करने पर भी विशेष जोर रहेगा।उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज के प्रबुद्ध वर्ग और संगठन के बीच संवाद को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। सम्मेलन के माध्यम से सामाजिक सहभागिता को बढ़ाने और केंद्र सरकार के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के संकल्प को व्यापक स्तर पर पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

कई मंत्री और वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री अरुण साव के अलावा कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी, श्यामबिहारी जायसवाल, लक्ष्मी राजवाड़े और टंकराम वर्मा सहित कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की जानकारी दी गई है।इसके साथ ही भाजपा के प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारी तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्धजन भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

शिक्षा से संस्कृति तक योगदान देने वालों को मिलेगा सम्मान

अशोक सिन्हा के अनुसार, सम्मेलन केवल संगठनात्मक गतिविधि तक सीमित नहीं रहेगा। इसका उद्देश्य उन लोगों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करना भी है, जिन्होंने शिक्षा, चिकित्सा, प्रशासन, व्यवसाय, सामाजिक सेवा, कृषि और संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में समाज और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

रायपुर संभाग से बड़ी संख्या में पहुंचेंगे कार्यकर्ता

कार्यक्रम में रायपुर संभाग के विभिन्न जिलों से भाजपा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के बड़ी संख्या में शामिल होने की संभावना है। आयोजन को सफल बनाने के लिए मोर्चा पदाधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं।आमंत्रण, अतिथियों के समन्वय, बैठक व्यवस्था, मंच संचालन, स्वागत, यातायात और कार्यकर्ताओं की भागीदारी से जुड़ी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।पत्रकार वार्ता के दौरान पिछड़ा वर्ग मोर्चा के रायपुर संभाग प्रभारी चुन्नीलाल साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष देवदत्त साहू, रायपुर जिला अध्यक्ष अखिलेश कश्यप और ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी श्रवण यदु सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!