अंबिकापुर: जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अंबिकापुर की मांग पर कलेक्टर सरगुजा द्वारा जिला न्यायालय अम्बिकापुर के नवीन न्यायालय भवन निर्माण और न्यायायिक अधिकारियों के शासकीय आवास गृह निर्माण हेतु भूमि आबंटित कर दी गई है। बीते दिनों अनावेदक बंसू से जुड़े जिस शासकीय भूमि क्षति के मामले में बड़ी कार्यवाही करते हुए कलेक्टर सरगुजा द्वारा भूमि को शासकीय मद में दर्ज कराया गया, उस भूमि का कलेक्टर द्वारा सिविल कोर्ट निर्माण हेतु जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अंबिकापुर को अग्रिम आधिपत्य प्रदान किया गया है।

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों 30 मार्च को हुई जिला स्तरीय समिति(अधोसंरचना) की बैठक में जिला एवं सत्र न्यायाधीश अम्बिकापुर द्वारा अंबिकापुर में जिला न्यायालय अम्बिकापुर के नवीन न्यायालय भवन निर्माण एवं जिला मुख्यालय अम्बिकापुर के न्यायिक अधिकारियों के शासकीय आवास गृह निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराने की मांग की गई थी। जिसपर कार्यवाही करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश अम्बिकापुर के मांग के अनुसार राजमोहिनी भवन के पीछे, पी.जी.कॉलेज के सामने नमनाकला, अम्बिकापुर स्थित शासकीय नजूल भूमि रकबा 1.70 हेक्टेयर यानी कुल 4.22 एकड़ भूमि को जिला न्यायालय अम्बिकापुर के नवीन न्यायालय भवन निर्माण हेतु अग्रिम आधिपत्य प्रदान किया गया है।

इसी प्रकार जिला एवं सत्र न्यायाधीश अम्बिकापुर के मांग के अनुसार पॉवर हाउस रोड, शनि मंदिर के पास, नमनाकला, अम्बिकापुर स्थित भूमि रकबा 4.11 एकड़ भूमि को जिला मुख्यालय अम्बिकापुर के न्यायायिक अधिकारियों के शासकीय आवास गृह निर्माण हेतु प्रदान किया गया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!