
बलरामपुर: जिले में अवैध मदिरा के परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में आबकारी एवं पुलिस विभाग द्वारा लगातार संयुक्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में वृत्त वाड्रफनगर अंतर्गत आबकारी एवं पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा अन्य प्रांत की मदिरा के अवैध परिवहन के मामले में कार्रवाई की गई।
संयुक्त टीम द्वारा की गई कार्रवाई में आरोपी अर्जुन साव निवासी ग्राम सिलाजु, थाना रामचंद्रपुर के कब्जे से उत्तरप्रदेश एवं झारखण्ड प्रांत की मदिरा बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान 20 नग 8पीएम व्हिस्की (प्रत्येक 375 एमएल), 06 नग रॉयल स्टैग (प्रत्येक 375 एमएल) तथा 12 नग किंगफिशर बीयर केन (प्रत्येक 500 एमएल) सहित कुल 15.75 बल्क लीटर विदेशी मदिरा जब्त की गई।
मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2), 36 एवं 59(क) के तहत प्रकरण कायम किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
गौरतलब है कि जिला प्रशासन द्वारा जिले में अवैध मदिरा के परिवहन, भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है और आबकारी एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखते हुए अन्य प्रांत से होने वाले अवैध मदिरा के परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई की जा जाएगी।



















