

रायपुर: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य के विभिन्न जिलों में पदस्थ 10 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें 7 थाना प्रभारी स्तर के निरीक्षक और 3 उप निरीक्षक शामिल हैं।












