[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

नई दिल्ली। MPBSE, MP Board Date Sheet 2022: एमपी बोर्ड द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2021-22 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों की हाल ही में 3 नवंबर 2021 को घोषणा में सशोधन करते हुए अब दोनो ही कक्षाओं के लिए विषयवार परीक्षा कार्यक्रम और समय-सारणी जारी कर दी गयी है। माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्य प्रदेश, भोपाल यानि एमपीबीएसई ने हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री एवं व्यावसायिक, विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डीपीएसई) की वर्ष 2021-22 सत्र के की परीक्षाओं के लिए एमपी बोर्ड डेटशीट 2022 को सोमवार, 22 नवंबर 2022 को जारी कर दिया। बोर्ड द्वारा जारी एमपीबीएसई डेटशीट 2022 और आधिकारिक अपडेट के अनुसार, कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा 18 फरवरी एवं कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा 17 फरवरी 2022 से आयोजित की जाएगी। बतादें कि इससे पहले बोर्ड ने परीक्षाओं का आयोजन 12 फरवरी से 20 मार्च 2022 तक किया जाने की घोषणा की थी।
MPBSE 10वी, 12वीं डेट शीट 2022 PDF डाउनलोड लिंक

मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा जारी अपडेट के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 10 मार्च 2022 तक और कक्षा 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 12 मार्च 2022 तक आयोजित की जाएंगी। कक्षा 10वीं और 12वीं के नियमित छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएं उनके विद्यालय में 12 फरवरी से 25 मार्च 2022 के बीच और स्वाध्यायी छात्रों की उन्हें आवंटित परीक्षा केंद्र पर 17 फरवरी से 20 मार्च 2022 के बीच संचालित की जाएंगी। सभी परीक्षाएं सुबह 10 बजे से 1 बजे के बीच आयोजित की जाएंगी। परीक्षा केंद्र पर सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में सुबह 8:30 बजे तक उपस्थित होना अनिवार्य होगा। परीक्षा कक्ष में 9:45 बजे के बाद किसी भी छात्रों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा प्रारंभ होने के 10 मिनट पहले छात्रों को उत्तर पुस्तिका और 5 मिनट पहले प्रश्न पत्र दिए जाएंगे। इसी तरह शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा (द्वि वर्षीय पाठ्यक्रम) के प्रथम वर्ष की परीक्षा 18 फरवरी से और द्वितीय वर्ष की 19 फरवरी से तथा विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डी.पी.एस.ई.) (द्वि-वर्षीय पाठ्यक्रम) के प्रथम वर्ष की परीक्षा 18 फरवरी 2022 से और द्वितीय वर्ष की परीक्षा 19 फरवरी 2022 से आयोजित की जाएंगी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!