सूरजपुर:  वन परिक्षेत्र रामानुजनगर अंतर्गत सर्किल प्रेमनगर के महेशपुर बीट में वन विभाग द्वारा अवैध वनोपज परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक ट्रक को अवैध सेमल काष्ठ के साथ जप्त गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 अक्टूबर 2026 की रात्रि लगभग 09ः45 बजे, वन परिक्षेत्राधिकारी रामानुजनगर के निर्देशन में वन परिक्षेत्र के स्टाफ द्वारा महेशपुर (चितखई) मेन रोड पर हाई स्कूल के समीपएक लाल रंग के टाटा ट्रक की जांच की गयी।

उक्त वाहन का क्रमांक सीजी 10 बीएम 5938 पर सेमल प्रजाति के 11 नग बड़े काष्ठ लट्टे पाये गये। जिनके परिवहन के संबंध में आवश्यक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण वन विभाग द्वारा उक्त काष्ठ एवं वाहन को जब्त कर वन परिक्षेत्र रामानुजनगर परिसर में लाया गया। साथ ही प्रकरण में वन अपराध से संबंधित तथ्यों की जांच करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान संबंधित वनपरिक्षेत्र के कर्मचारीगण मौजूद रहे।
वन विभाग द्वारा स्पष्ट किया है कि वन संपदा के अवैध कटाई, परिवहन एवं व्यापार के विरुद्ध सतत निगरानी रखी जा रही है। वन संपदा के संरक्षण एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!