
बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम के पहुंचने से प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई। सूत्रों के अनुसार, ED की टीम ने एक अधिकारी को हिरासत में लेकर सर्किट हाउस में पूछताछ शुरू की है।
बताया जा रहा है कि अधिकारी से बंद कमरे में पूछताछ की जा रही है। हालांकि, अब तक ED की ओर से आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि अधिकारी को किस मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, हिरासत में लिए गए अधिकारी का नाम चेतन बोरघारिया, अपर कलेक्टर बताया जा रहा है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है। ED की टीम की कार्रवाई को लेकर जिले के प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।फिलहाल सर्किट हाउस में ED की कार्रवाई जारी बताई जा रही है। टीम द्वारा अधिकारी से पूछताछ के साथ दस्तावेजों और अन्य संबंधित मामलों की जांच किए जाने की भी जानकारी सामने आ रही है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही मामले में आधिकारिक तौर पर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।




















