नेपाल : रसुवा जिले में 26 अगस्त को भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने बड़े इलाके को प्रभावित किया। तेज बहाव के कारण कई मकान, वाहन, पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त होकर बह गए। अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा ने लोगों को संभलने तक का मौका नहीं दिया।

आपदा के बाद कई लोगों के हताहत होने और लापता होने की जानकारी सामने आई है। नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने सहायता के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

सहायता के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क

छत्तीसगढ़ के नागरिक या नेपाल में फंसे अपने परिजनों के संबंध में जानकारी चाहने वाले लोग आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन 1070 पर संपर्क कर सकते हैं।

इसके अलावा सहायता और जरूरी जानकारी के लिए +91-771-2223471 नंबर पर भी संपर्क किया जा सकता है।

नागरिकों की सुरक्षित वापसी पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार अपने नागरिकों के साथ मजबूती से खड़ी है। नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के लोगों की सुरक्षा और उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

सरकार की प्राथमिकता प्रभावित नागरिकों तक जरूरी मदद पहुंचाने और परिस्थितियां सामान्य होने पर उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की है। परिवारों को किसी भी जरूरी जानकारी या सहायता के लिए जारी हेल्पलाइन माध्यमों का उपयोग करने की अपील की गई है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!