
बलरामपुर/ राजपुर। जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर द्वारा राजपुर ब्लॉक के मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजपुर के अध्यक्ष नीरज तिवारी ने की।
बैठक में राजपुर ब्लॉक के विभिन्न मंडलों में चल रही संगठनात्मक गतिविधियों की मंडलवार समीक्षा की गई। मंडल अध्यक्षों से उनके क्षेत्रों में संगठन के कार्यों, बूथ स्तर की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की जानकारी ली गई। इसके साथ ही मंडल, पंचायत और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर चर्चा हुई।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए मंडल से लेकर बूथ स्तर तक प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से सक्रियता के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने तथा आम जनता से निरंतर संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया।
बैठक में स्थानीय स्तर पर सामने आ रही समस्याओं और संगठन की आवश्यकताओं पर भी पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। आगामी दिनों में होने वाले पार्टी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर जिम्मेदारियां तय की गईं।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नीरज तिवारी ने कहा कि मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर संगठनात्मक गतिविधियों को और गति दी जाएगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों को जिम्मेदारी के साथ पूरा करने की अपील की। साथ ही स्मार्ट मीटर के खिलाफ चलाए जा रहे जनअभियान को घर-घर तक पहुंचाने और आम उपभोक्ताओं की समस्याओं को सामने लाने के लिए सक्रियता से कार्य करने पर जोर दिया।
बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, जिला महामंत्री जितेन्द्र गुप्ता, ब्लॉक उपाध्यक्ष लालसाय मिंज, पीटर लकड़ा, लक्ष्मी सोनी, मंडल अध्यक्ष सतेंद्र पाण्डेय, रामनाथ सिंह, सुनील भगत, भुनेश्वर सिंह, पी.एन. विश्वास, प्रदेश सचिव रामदेव जगते, संतोष यादव, आलोक सिंह, रामप्रसाद सिंह और जय कुमार सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




















