[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

छत्तीसगढ़।छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में स्थित पुलिस कैंप में कोरोना विस्फोट हुआ है।एक साथ 38 जवानों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को चिंता में डाल दिया है। बताया गया कि इनमें से कुछ जवान कुछ समय पहले से ही घर से लौटे थे।पुलिस ने बताया कि  सुकमा जिले के तिमेलवाड़ा कैंप में 70 जवान का कोविड टेस्ट किया गया था। सारे जवान कोबरा 202 बटालियन के हैं। इनमें से कुछ जवान हाल ही में छुट्टी से लौटे हैं। ये कैंप चिंतागुफा थाना के अंदरुनी इलाके में है। सभी जवानों को बैरक में ही आइसोलेट किया गया है। जिले के CMHO सीबी बंसोड़ ने इन जवान की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने की पुष्टि की है। जानकारी मिली है कि कुछ जवान घर से लौटे थे। जिनमें कोरोना के कुछ लक्षण थे। जिसके बाद उनका टेस्ट कराया गया था। कैंप के अधिकारियों ने इन जवानों के संपर्क में आए जवानों का ऐहतियातन एंटीजन टेस्ट कराया था। जिसमें सोमवार को इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पता चला है कि अब इनका RTPCR टेस्ट भी कराया जाएगा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!