
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश के 28 राज्यों को बड़ी वित्तीय सहायता देते हुए 1,09,019 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कर हस्तांतरण राशि जारी की है। यह राशि 31 अक्टूबर 2026 को राज्यों के खाते में हस्तांतरित की गई। खास बात यह है कि यह नियमित मासिक कर हस्तांतरण के अतिरिक्त है। चालू वित्त वर्ष 2026-27 में केंद्र सरकार की ओर से जारी की गई यह दूसरी अतिरिक्त किस्त है।
केंद्र सरकार ने आगामी त्योहारों के मौसम को देखते हुए यह अग्रिम राशि जारी की है। इसका उद्देश्य राज्य सरकारों को पूंजीगत व्यय में तेजी लाने के साथ विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए पर्याप्त धन उपलब्ध कराना है। इससे राज्यों को बुनियादी सुविधाओं के विकास, निर्माण कार्यों और जनहित से जुड़ी योजनाओं के वित्तपोषण में मदद मिलेगी।
छत्तीसगढ़ को मिले 3,602 करोड़ रुपये
जारी की गई राशि में छत्तीसगढ़ को 3,602 करोड़ रुपये मिले हैं। वहीं पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के खाते में 8,010 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए हैं। झारखंड को 3,660 करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं।राज्यों को जारी राशि में उत्तर प्रदेश 19,208 करोड़ रुपये के साथ पहले स्थान पर है। बिहार को 10,845 करोड़, मध्य प्रदेश को 8,010 करोड़, पश्चिम बंगाल को 7,866 करोड़ और महाराष्ट्र को 7,022 करोड़ रुपये दिए गए हैं।
किस राज्य को कितनी मिली राशि?
केंद्र सरकार की ओर से जारी राज्यवार कर हस्तांतरण का विवरण इस प्रकार है।
राज्य राशि (करोड़ रुपये)
आंध्र प्रदेश 4,597
अरुणाचल प्रदेश 1,476
असम 3,552
बिहार 10,845
छत्तीसगढ़ 3,602
गोवा 398
गुजरात 4,094
हरियाणा 1,484
हिमाचल प्रदेश 996
झारखंड 3,660
कर्नाटक 4,504
केरल 2,597
मध्य प्रदेश 8,010
महाराष्ट्र 7,022
मणिपुर 682
मेघालय 688
मिजोरम 615
नगालैंड 524
ओडिशा 4,819
पंजाब 2,176
राजस्थान 6,460
सिक्किम 365
तमिलनाडु 4,466
तेलंगाना 2,370
त्रिपुरा 699
उत्तर प्रदेश 19,208
उत्तराखंड 1,244
पश्चिम बंगाल 7,866
केंद्र सरकार की इस अतिरिक्त वित्तीय सहायता से राज्यों को चालू वित्त वर्ष में विकास और कल्याणकारी गतिविधियों के लिए खर्च की योजना बनाने में मदद मिलेगी।











